अलीगढ़

थाना गाँधीपार्क मध्य रात्रि को 00.15 बजे थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एक मोबाइल शॉप से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई

दुकान में लूट की घटना कारित की गई

थाना गाँधीपार्क- दिनांक 07.03.2026 की मध्य रात्रि को 00.15 बजे थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एक मोबाइल शॉप से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि 10.56 बजे 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान में लूट की घटना कारित की गई है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।

सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें दो बिन्दु प्रकाश में आये । पहला यह कि घटना की सूचना 1.30 घंटे विलम्ब से दी गई दूसरा कि उक्त दुकान के दो पार्टनर है जिसमे से एक पार्टनर कुछ दिन पूर्व हुए मर्डर केस में वांछित अभियुक्त का सगा रिश्तेदार है, दोनो पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है, अतिशीघ्र घटना का अनावरण किया जायेगा ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!