अलीगढ़

जिले में अवैध होटल संचालन पर पुलिस की सख्ती, एसएसपी ने दिए व्यापक जांच के निर्देश

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सख्त रुख अपनाया

अलीगढ़: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी नगर एवं सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित होटलों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि बिना अनिवार्य प्रपत्रों के होटल संचालन, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे होटलों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के तहत होटल लाइसेंस, पहचान पंजीकरण, सीसीटीवी व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा एवं अन्य अनिवार्य मानकों की गहन जांच की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए अवैध व्यापार में लिप्त पाए जाने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण और जिले में स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस की इस सक्रिय पहल से न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि नियमों का पालन करने वाले होटल संचालकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!