अलीगढ़

संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए-

07 जन शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक का नगर निगम स्वागत करता है नागरिकों के सुझाव व समस्या नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए निरंतर प्रयासरत है:- नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम सेवाभवन में “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समक्ष शिकायतकर्ता नसीर अहमद मौलाना आजाद नगर ने गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध मे मुकेश शर्मा न्यू लेखराज नगर ने सड़क बनवाने के सम्बन्ध में अलका वाष्र्णेय सुरेन्द्र नगर ने लाइट लगवाये जाने के सम्बन्ध में कमल बाबू इन्द्रा पार्क जाकिर नगर ने सफाई कराने के सम्बन्ध में कैलाश चन्द्र शर्मा विकास नगर गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध मे अनीस अहमद सराय हकीम ने गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध मे सरदार सिंह मालवीय पुस्तकालय गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध मे समस्या बतायी l जनसुनवाई में आयी 07 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!