राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ इकाई द्वारा किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन
संगठन से जुड़े शिक्षक भारत को ज्ञान में विश्व गुरु बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे डॉ अनूप शर्मा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ इकाई द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने कहा कि भारतीय दर्शन और मूल्य पर आधारित शिक्षा वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समाज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जागने का कार्य कर रहा है। भारतीय दर्शन और राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ इकाई से संबद्ध शिक्षक राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी महती भूमिका निभाएंगे ऐसा मेरा विश्वास है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ अनूप शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के बाहक हैं, जो राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन की शिक्षा ही समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। इस संगठन से जुड़े शिक्षक भारत को ज्ञान में विश्व गुरु बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे । राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ एच एन सिंह ने कहा कि श्री महेंद्र कुमार जी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन, प्रोफेसर उदयन मिश्रा कार्यकरीअध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनूप शर्मा की सहमति से राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की इकाई का विधिवत गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक राष्ट्र के हित में शिक्षा शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के रूप में समाज का त्रिसूत्रीय वाक्य को साकार करने का अथक प्रयास करेगा। प्रेस वार्ता में संगठन महामंत्री डॉ पवन कुमार दुवे ने कहा कि यह संगठन विद्यार्थियों और शिक्षकों को शैक्षिक उत्थान, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लेने हेतु प्रेरित करेगा । प्रेस वार्ता में महामंत्री डॉ नीलम श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य डॉ राकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ एच एन सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ईकाई के वर्ष 2025-26 हेतु मनोनीत पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों की सूची – संरक्षक मण्डल – 1. प्रो. अशोक मित्तल (पूर्व कुलपति, डॉ.बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा) 2 प्रो. ब्रजेश कुमार (पूर्व प्राचार्य, एस.वी. कालेज, अलीगढ़) 3. प्रो. अशोक कुमार रुस्तगी (प्राचार्य, के.ए. कॉलेज, कासगंज) 4. श्री अजीत सिंह तोमर (निदेशक, पी.एम. कॉलेज ऑफ एज्युकेशन, करसुआ. अलीगढ़) अध्यक्ष डॉ. एच.एन. सिंह (अलीगढ़) उपाध्यक्ष (पुरुष) प्रो. के.डी. वर्मा, प्रो. बीरेन्द्र कुमार वाष्र्णेय, प्रो. ए.पी. गुप्ता, प्रो. पी.के. जैन उपाध्यक्ष (महिला)- प्रो. सुनीता गुप्ता, प्रो. हेमलता अग्रवाल, प्रो. रंजना गुप्ता, प्रो. सपना सिंह महामंत्री डॉ. नीलम श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री डॉ. मृदुला सिंह संगठन महा मंत्री डॉ. पवन कुमार दुबे संयुक्त संगठन मंत्री डॉ. योगेन्द्र प्रतिहार मंत्री डॉ. गीतम सिंह, डॉ. नीरू वाष्र्णेय, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शशी कुमारी, डॉ. निखिल मिश्रा कोषाध्यक्ष – डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता लेखा परीक्षक डॉ. योगेश कुमार चौधरी मीडिया प्रभारी डॉ. ललित उपाध्याय, डॉ. हरिओम सारस्वत, डॉ. रीमा कुमारी, डॉ. मनोज सिंह कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आभा कृष्ण जौहरी, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. आराधना मिश्रा, डॉ. योगिता सिंह, डॉ. राकेश सक्सैना विशिष्ट आमंत्रित सदस्य डॉ. वी.पी. पाण्डेय, प्रो. रोली अग्रवाल, डॉ. ज्योती, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. नन्द कुमार तिवारी, डॉ. अनूप गुप्ता, डॉ. रामकृष्ण पाण्डेय, डॉ. नीलम रानी, डॉ. दशरथ कुमार, डॉ. हरविलास, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नरेन्द्र यादव



