अलीगढ़

श्री गंगा सेवा समिति द्वारा किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन

समिति द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में आठ सूत्री मांग हुई पूर्ण

श्री गंगा सेवा समिति अलीगढ द्वारा जनमानस की समस्याओ को लेकर पिछले काफ़ी समय से संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भईया जी के द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर ज्ञापन के माध्यम से ज़मीनों की अवैध खरीद फरोख्त को रोकने हेतु प्रशासनिक अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों को संस्था द्वारा सुझाव दिए जा रहे थे जिसमें श्री गंगा सेवा समिति ने 08 सूत्रीय ज्ञापन पिछले दिनों अलीगढ उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, शहर विधायक मुक्ता राजा एवं अन्य कई माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेकर उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए विवादित ज़मीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की
प्रक्रिया शुरू की और कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर पुराने रजिस्ट्री अधिनियम 1908 में संशोधन कर नई धारा 22ए, 22बी, और 35ए जोड़ी गयी सरकार द्वारा लिए गए फैसले से जनमानस को निश्चित लाभ मिलता दिख रहा इसलिए श्री गंगा सेवा समिति द्वारा आज दिंनाक 22 मार्च 2026 को एक बैठक व प्रेस वार्ता का आयोजन खिरनी गेट संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के यहाँ किया गया जिसमें संस्था के सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने इस पहल के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और संस्था के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शैली ने कहा की हमने ये आंदोलन शुरू करने से पूर्व कहा था की ये आंदोलन मील का पत्थर साबित होगा, अधिवक्ता अविनाश अग्रवाल ने कहा की योगी सरकार का ये फैसला सभी में सकारात्मक सोच और न्यायालय में चल रहे मुकदमो में कमी लाने का काम करेगा साथ ही आज श्री गंगा सेवा समिति के कर्मठ कार्यकर्त्ता नीलेश उपाध्याय और अरुण शर्मा के पार्षद पद पर मनोनयन होने पर वीरेंद्र शर्मा ने दोनो को मिठाई खिलाकर, शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया और कहा संस्था का प्रत्येक पदाधिकारी राष्ट्र के लिए समर्पित रहेगा इस मौके पर संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा, गिर्राज शर्मा, राम कुमार वैध, ई राम कुमार शर्मा, अंशुल शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सेवा राम शर्मा, आभा वार्ष्णेय, बंटी शर्मा, विजय वत्स, विजय चौहान, सतेंद्र शर्मा, अजय आदि मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!