विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत ब्लॉक गोंडा के 09 ग्रामों में आयोजित हुए कार्यक्रम
कृषि एवं संबंधित अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने दी उपयोगी जानकारी

अलीगढ़ 29 मई 2025 (सू0वि0): विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत जिले के चिन्हित ग्रामों के किसानों की वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके क्रम में गुरूवार को विकास खण्ड गौण्डा के 09 ग्रामों (दामोदर नगर, जसुआ, बढ़ीरा, पीपली, नगला जगदेव, नगला सबल उर्फ गौण्डा, तलेसरा, सुबकरा, गहलऊ) में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, के0वी0के0 के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील कृषकों की संयुक्त टीम बनाकर किसानों के साथ मृदा परीक्षण, फसल प्रबन्धन, उर्वरक, बीमारियों, दलहन, तिलहन मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग, डीएसआर विधि से धान की फसल, नैनो यूरिया एवं डीएपी का प्रयोग, श्री अन्न को बढ़ावा देने के बारे में, मेड़ों पर अरहर की फसल उगाने से कृषकों की आय में वृद्धि आदि विषयों पर चर्चा की गयी। साथ ही सभी विभागों की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये उनके सम्बन्ध में किसानों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
09 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में उप कृशि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र चौधरी,ए0आर0 कोपरेटिव कृष्ण कुमार, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक अशोक कुमार सोनी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत अनन्त कुमार, डा0 सुधीर कुमार रावत, डा0 अशरफ अली, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रतिनिधि इफ्को, प्रतिनिधि फसल बीमा, सहायक विकास अधिकारी कृषि, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों द्वारा कृषकों को नवीनतम जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में चौधरी हम्बीर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, चौधरी नत्थी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0, मण्डल अध्यक्ष श्री होशियार सिंह, सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम प्रधान एवं कृषक बन्धु उपस्थित रहे।