टी.एल.एम.: सृजनात्मक शिक्षण का प्रभावी माध्यम” विषय पर लेख का प्रकाशन
टी. एल. एम.: सृजनात्मक शिक्षण का प्रभावी माध्यम” प्रकाशित हुआ

अलीगढ़: माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित प्रदेश स्तरीय पत्रिका “माध्यमिक प्रबोधन” के मार्च अंक (अंक-04) में जनपद अलीगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण लेख “टी. एल. एम.: सृजनात्मक शिक्षण का प्रभावी माध्यम” प्रकाशित हुआ है।
यह लेख नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षक राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा लिखा किया गया है, जिसमें कक्षा शिक्षण को रोचक, प्रभावी एवं छात्र-केंद्रित बनाने में टी.एल.एम. (Teaching Learning Material) की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है। लेख में बताया गया है कि टी.एल.एम. के माध्यम से विद्यार्थी न केवल विषय को सरलता से समझ पाते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं सहभागिता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों, प्रयोगात्मक कार्यों एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग को प्रमुखता दी गई है।
लेख में विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों, समूह कार्य, प्रायोगिक शिक्षण एवं आधुनिक तकनीकों जैसे एआई के उपयोग को भी रेखांकित किया गया है, जो विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों एवं संपादकीय टीम द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय को पत्रिका में स्थान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया है। यह प्रकाशन शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह एवं अन्य शिक्षा अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया है।



