अलीगढ़

रबी किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी का क्वार्सी कृषि परिसर में हुआ आयोजन

अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उपयोगी जानकारी

अलीगढ़ : मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत एक दिवसीय रबी किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी का क्वार्सी कृषि परिसर में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती विजय सिंह ने रबी किसान मेला को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा देश व प्रदेश में महिला व पुरूष किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र का भम्रण करते हुए कृषको को अलसी फसल, चना एवं मसूर के बारे में भी अवगत कराया।डा० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कृषि की विभिन्न फसलों के बारे में जानकारी दी, डा० बलजीत सिंह ने उद्यान विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी कृषकों को दी विश्वजीत जादौन ने जैव प्रौद्योगिकी से तैयार पौधों के बारे में, सतीश चन्द्र जादौन ने मृदा परीक्षण से सम्बन्धित एवं डा0 केडी दीक्षित ने मृदा स्वास्थ्य के साथ साथ जैव उर्वरको परीक्षणों के बारे में सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र कुमार तकनीकी सहायक द्वारा किया गय इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने वाले 15 किसानों को कम्बल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र को देकर पुरस्कृत किया गया। कृषि ज्ञान संगोष्ठी एवं किसान मेले का सफल आयोजन के लिए उप कृषि निदेशक (शोध) प्रमोद कुमार द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुये किसान मेला कृषि ज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा सतीश मलिक, उप कृषि निदेशक उद्यान डा० बलजीत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डा० दव्या मौर्या, सचिव धनीपुर मण्डी मुकेश त्रिपाठी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि अनुसंधान कलाई डा० के०डी० दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत डा० आशिष कुमार श्रीवास्तव प्रोफेसर एग्रोनोमी, ए०एच०पी० डा० विश्वजीत सिंह, सेवानिवृत्त प्रभारी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला सतीश चन्द्र जादौन, रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ शोध सहायक क्वार्सी कृषि शोध प्रक्षेत्र डॉ दिनेश कुमार, प्रभारी भूमि परीक्षण प्रयोगशाला श्यामदेव, प्रभारी भूमि परीक्षण प्रयोगशाला एटा आशुतोष कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे। मण्डलीय मेले एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी में अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज के कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!