रेलवे रोड को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत-लगभग 350 दो पहिया वाहनों को खड़ा करने से रेलवे रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी प्रभावी
जल्द रेलवे रोड के दुकानदारो व ग्राहकों को मिलेगी वाहन पार्किंग की सुविधा-नगर निगम ने वाहन पार्किग निर्माण किया शुरू

महापौर, नगर आयुक्त ने दुकानदारो संग विधिवत पूजा अर्चना के साथ वाहन पार्किंग निर्माण के लिए रखा शिलान्यास का पत्थरलगभग 2 करोड़ की लागत से 6 माह में होगा तैयार चार मंजिला दो पहिया वाहन पार्किंग-लगभग 350 दो पहिया वाहनों को खड़ा करने से मिलेगी बड़ी राहतअलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख एवं पुराने औधोगिक बाज़ार रेलवे रोड को जाम से मुक्त कराने तथा व्यापारिक गतिविधियों को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम ने इस बाजार में आने वाले नागरिकों व दुकानदारो के लगभग 350 दो पहिया वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए चार मंजिला दो पहिया वाहनों पार्किंग की व्यवस्था के लिए निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है।सोमवार को महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य अभियंता वी.के. सिंह सहायक अभियंता राजवीर सिंह ने रेलवे रोड तांगा स्टैंड के पास चार मंजिला वाहन पार्किंग के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास का पहला पत्थर रखा।
इस प्रोजेक्ट के बारे में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शासन से प्राप्त धनराशि से इस वाहन पार्किंग के निर्माण पर लगभग 202.44 लाख रुपये का व्यय आएगा इसके निर्माण कार्य को अगले 6 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से रेलवे रोड पर बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी रूप दिया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि इसका लगभग क्षेत्रफल – 370 वर्गगज है जिसके अंतर्गत भवन का निर्माण जी+3 (4 मंजिल) ग्राउण्ड फ्लोर+फर्स्ट फ्लोर+सैकेण्ड फ्लोर थर्ड फ्लोर पर बाईक पार्किंग प्रस्तावित है। बाईक पाकिर्ग क्षमता – 350 बाईक, थर्ड फ्लोर के टेरेस पर 100 व्यक्तियों के बैठने हेतु कैफेटेरिया / रेस्टोरेंट, स्वच्छ पानी हेतु आर०ओ० की व्यवस्था, शौचालय, फव्वारा, प्रोपर वैटिंलेशन तथा 02 नग लिफ्ट की व्यवस्था रहेगमहापौर प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ को बदलने व संवारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खुले मन से विकास कार्यो के लिए धनराशि आवंटित की जा रही है। रेलवे रोड अलीगढ़ का सबसे व्यस्त बाजार है, जहाँ लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। चार मंजिला वाहन पार्किंग का निर्माण न केवल यातायात को सुचारु बनाएगा बल्कि व्यापारियों एवं खरीदारों को भी बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। अगले चरण में महावीर गंज, रघुवीर पुरी, कंनवरीगंज, सर्राफा बाजार आदि बाज़ारो को विकसित करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जा रही है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम द्वारा इस परियोजना को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे रेलवे रोड के दुकानदारों व यहाँ आने वाले नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके इस पार्किंग स्थल को आदर्श पार्किग के रूप में विकसित किया जाएगा शहर के अन्य बाज़ारो में भी पार्किंग की समस्या के निदान के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।



