महाकाल बाबा की 20वीं पुण्यतिथि पर हुआ रामायण पाठ, गुंजा जय श्री राम, जय जय श्रीराम
सुदामा पुरी क्षेत्र स्थित बाई जी की बागीची में श्री 1008 नीलकंठ महाराज की कृपा से पूज्य महाकाल बाबा की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई

अलीगढ़।
सुदामा पुरी क्षेत्र स्थित बाई जी की बागीची में श्री 1008 नीलकंठ महाराज की कृपा से पूज्य महाकाल बाबा की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य रामायण पाठ में श्रीराम, जय राम, जय जय राम गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

दो दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार को दोपहर विधि-विधानपूर्वक हवन पूजन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से परिपूर्ण माहौल के बीच क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालु हवन में शामिल हुए। पूरे परिसर में “जय श्री राम” और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।
हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और सभी ने महाकाल बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं।



