अलीगढ़

7:30 बजे रतन प्रेम डी ए वी बालिका इंटर कॉलेज अलीगढ पढ़ने के लिए घर से निकली थी परन्तु उसी दिन से अभी तक घर नहीं लोटी

मै और मेरी पत्नी लता शर्मा नोएडा में मजदूरी करते है। उसी दिन रात 9 बजे मैंने थाना गांधीपार्क अलीगढ

सविनय निवेदन है कि मै सत्यदेव शर्मा होडिल नगर फेस 2 थाना गांधीपार्क अलीगढ का निवासी हूँ। मेरी 15 वर्षीय बेटी काजल शर्मा दिनांक 01/05/2025 को सुबह 7:30 बजे रतन प्रेम डी ए वी बालिका इंटर कॉलेज अलीगढ पढ़ने के लिए घर से निकली थी परन्तु उसी दिन से अभी तक घर नहीं लोटी हैं।
महोदय मै और मेरी पत्नी लता शर्मा नोएडा में मजदूरी करते है। उसी दिन रात 9 बजे मैंने थाना गांधीपार्क अलीगढ में अपनी बेटी काजल शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बावजूद इसके अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी। मैंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ, मुख्यमंत्री पोर्टल, डी. आई. जी अलीगढ, मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ तथा महिला आयोग में भी लिखित सूचना दी, परन्तु सभी स्तरों पर निराशा ही हाथ लगी है।आदरणीय महोदय पुलिस रसूखदार व्यक्तियों की भैस, कुत्ता, और एस. डी. एम. महोदय का मोबाइल ढूंढ सकती है। परन्तु उसी पुलिस से मेरी नावालिग़ बेटी काजल शर्मा का 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं निकाल सकी। क्योंकि मै एक गरीब मजदूर आम नागरिक हूँ।
महोदय पुलिस ने ख़ुशी गोस्वामी, राखी कुमारी, जीतेन्द्र जट्टारी, अभय जट्टारी सख़्ती से पूछताछ की होती तो शायद सुराग मिल सकता था।
अतः मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है कि इसे अपने समाचारपत्र प्रकाशित करने की कृपा करें जिससे प्रसाशन की उदासीनता और निष्क्रियता टूट सके। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रकाशित करने का कष्ट करें जी।
प्रार्थी आपका आजीवन आभारी रहेगा।
प्रार्थी
सत्यदेव शर्मा
होडिल नगर फेस 2 थाना गाँधी पार्क अलीगढ
मोबाइल न 7351127704

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!