उत्तरप्रदेश

अटल जयंती पर उनको याद करते हुए जिले के निराला प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया

अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

उन्नाव। अटल जयंती पर उनको याद करते हुए जिले के निराला प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चैधरी, एमएलसी राम चंद्र प्रधान प्रदेश मंत्री व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।संगोष्ठी के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कहा उज्जवल भविष्य की राह दिखाने और देश की दिशा को बदलने का कार्य अटल जी ने किया।अटल जी ने अपना जीवन कवि के रूप में शुरू किया फिर पत्रकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक संपादक कुशल वक्ता और राजनीतिज्ञ बने वह बहुसंख्यक समाज की आवाज बनने वाले पहले सांसद बने और तीन बार प्रधानमंत्री रहे।अटल जी के कार्यकाल में उनकी प्राथमिकताओं में सुशाशन और अंत्योदय को ध्यान में रखकर शासन के कीर्तिमान स्थापित किए आज की सरकार भी उनका अनुकरण करते हुए वही कर रही है।अटल जी ने गठबंधन के धर्म का पालन करते हुए सरकार चलाई। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमति बनाकर अटल जी ने कार्य करते हुए सुशासन के आदर्श स्थापित किए।अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के स्वप्न को साकार किया। कारगिल के युद्ध में अपनी दृढ़ इच्छा से अटल जी ने दुनिया को बताया पाकिस्तान आतंकवादी देश है भारत किसी पर पहले हमला नहीं करता है। संचार क्रांति का अध्याय उन्ही के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ।जिसका आज 50 करोड़ लोगों को लाभ हुआ। बड़ी संख्या में लोग बगैर भ्रष्टाचार बगैर भेदभाव के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार की 50 प्रतिशत अधिक योजनाओं का लाभ बहनों को मिला।आज उनकी राह पर चलते हर हमारी सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास की धारा से जोड़ने का कार्य किया है। गरीब महिला किसान और युवा चार स्तंभों को प्राथमिकता पर रख कर कार्य कर रही है। श्रमेव जयते के नारे के साथ मोदी जी ने श्रमिक भाइयों के लिए कई योजनाएं शुरू की।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वित्तीय प्रबंधन को हमने ठीक करने का कार्य हमने किया है। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने राष्ट्र सर्वोपरि है सभी धर्मों से ऊपर राष्ट्रधर्म है जो हम सबको भी राष्ट्रधर्म का पालन करने को कहता है इसी पर हमारी पार्टी भी हमारे कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि बाधाएं आती हैं आएं घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों से हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता से हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा मैं सौभाग्यशाली कि उनके कार्यकाल में सांसद रहने का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया। जिला प्रभारी और प्रदेश मंत्री भाजपा अर्चना मिश्रा ने अटल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी का समापन करते हुए कहा हमें 2024 में 400 कमल खिलाने हैं एक कमल उन्नाव से हो जो सबसे अच्छा दिखे।
इसके पूर्व संगोष्ठी का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तथा मंच पर मुख्य वक्ता और सह अतिथियों द्वारा कवियों के सम्मान किया गया तथा प्रियंका शुक्ला के संयोजन में कवियों ने काव्य पाठ किया। कवियों में डा. शशि रंजना अग्निहोत्री, विनय शुक्ला विश्वनाथ विश्व, डॉ. शिवांश शुक्ला सरस उपस्थित रहे कवि विनय शुक्ल ने पढ़ा आजादी का जश्न शोक में न डूबे इसलिए एक दिन बाद गए अपने अटल जी मंच का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा ने किया।जिले में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया निराला प्रेक्षागृह पहुंचने पर उन्होंने कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।इस कार्यक्रम जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार क्षेत्रीय मंत्री मणिंद्र पाण्डेय, सांसद साक्षी महाराज जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, आशुतोष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी प्रभान शंकर दीक्षित नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा अभियान संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अटल जी की जयंती बूथों पर कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही जिसमें गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिले भर में प्रत्येक बूथ पर पर कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर विचार व्यक्त किए तथा उनकी कविताओं का पाठ किया। विकसित भारत यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपाविकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम पंचायत दोस्तीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी सांसद साक्षी जी महराज जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक पंकज गुप्ता के साथ प्रतिभाग कर शपथ दिलवाई विभिन्न योजना के लाभार्थियों को सम्मानित कर लाभार्थियों से संवाद किया।

भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की बैठक

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में भाजपा पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन के चल रहे अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमें जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना है सरकार की योजनाओं के साथ जन जन तक पहुंचना है आगामी चुनाव की दृष्टि से हम सबको एकजुट होकर कार्य करना है हम पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में सभी लोकासभ सीटें जीतने का लक्ष्य है। हम जनता की बेहतरी के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है।

अच्छे भाव से कार्य करें कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री मणिंद्र पाण्डेय जिला महामंत्री बिपिन प्रवीण सिंह नूतन आशीष बाजपेई जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित अनिल कुशवाहा राकेश साहू अनुराग अवस्थी कृष्ण कुमार वर्मा विमला कुरील जिला मंत्री सविता रावत राम नरेश सिंह सरोज सिंह रजनीश वर्मा मनीष जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी आईटी प्रमुख अवनीश शुक्ला सोशल मीडिया संयोजक जैनेंद्र शुक्ला मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!