अलीगढ़

माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से प्रतिनिधि प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने की शिष्टाचार भंेट

कार्मिक हित में फेडरेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बुधवार को मा0 लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से उनके दिल्ली स्थित निज निवास पर शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन से जुड़े मुद्दों और राज्य के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान प्रदीप चौहान ने लोकसभा अध्यक्ष को फेडरेशन कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मांगों व सेवा संरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया उन्होंने कर्मचारियों के हित में नीतिगत सुधार, पदोन्नति की व्यवस्था को सरल करने, कार्यस्थल वातावरण को और बेहतर बनाने और विभागीय स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए।मा0 लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने ध्यानपूर्वक सभी मुद्दों को सुना एवं आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हितों और उनकी वास्तविक मांगों को उचित मंचों पर गंभीरता से रखा जाएगा उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी सरकारी तंत्र की रीढ़ हैं, इसलिए उनका कल्याण और कार्य सुविधा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने फेडरेशन की उपलब्धियों, संगठनात्मक गतिविधियों और हाल में किए गए प्रयासों की जानकारी भी साझा की उन्होंने बताया कि फेडरेशन निरंतर कर्मचारियों की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। भेंट के दौरान वातावरण पूर्णतः सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी निखिल चौहान, अभिषेक गोस्वामी उर्फ लकी, तेजस्व चौहान सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रसिद्ध खिलाड़ियों की उपस्थिति ने मुलाकात को और गरिमामयी बना दिया।प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया और  भविष्य में भी इसी प्रकार कर्मचारियों और खेल जगत के युवा प्रतिभाओं के हित में मार्गदर्शन और संरक्षण का अनुरोध किया भेंट के उपरांत प्रदीप चौहान ने कहा कि यह मुलाकात फेडरेशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!