व्यापार

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दुकान संचालन के लिये 10 हजार रूपये मदद

दिव्यांगजन पुनर्वासन के लिये दुकान निर्माण व दुकान संचालन योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

अलीगढ़ – जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दुकान संचालन के लिये 10 हजार रूपये जिसमें से 2500 रूपये अनुदान एवं 7500 रूपये का ऋण और दुकान निर्माण के लिये 20 हजार रूपये जिसमें से 5000 रूपये का अनुदान व 15000 रूपये का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक की ब्याज दर पर प्रदान किया जाता है।

          सुश्री मिश्रा ने बताया कि योजनाओं के तहत अभ्यर्थी की उम्र 18 से 60 वर्ष के मध्य ऐसे पात्र दिव्यांग जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग होजिनकी वार्षिक आय शासन द्वारा गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा के दो गुने से अधिक न होकिसी आपराधिक अथवा आर्थिक मामले में सजा न मिली हो एवं उन पर किसी प्रकार की सरकारी धनराशि देय न हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी समस्त अभिलेखों सहित किसी जनसेवा/लोकवाणी केन्द्र से अथवा स्वयं http//divangjandukan.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन की प्रति के साथ सभी अभिलेखों को संलग्न कर विकास भवन स्थिति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय कमरा नं0 8 में किसी भी कार्य दिवस में जमा करा सकते हैं तथा योजना से सम्बन्धित और अधिक जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!