सासनी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार
हाथरस। सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट संज्ञान में आया, जिसमे एक युवक राजू पुत्र बनीसिंह द्वारा INSTAGRAM पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी कर

सासनी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार
हाथरस। सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट संज्ञान में आया, जिसमे एक युवक राजू पुत्र बनीसिंह द्वारा INSTAGRAM पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द व लोक शान्ति भंग करने के उद्देश्य से एक टिप्पणी की गई थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अभियुक्त की विधिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सासनी को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सासनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाडने एवं लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसका नाम पता राजू पुत्र बनीसिंह निवासी ग्राम सठिया थाना सासनी जनपद हाथऱस है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम थाना सासनी जनपद हाथरस है।