उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई
रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई यहां रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप का मीनाक्षी गेस्ट हाउस है। यहां वे अकेले ही रहते थे। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है सुबह के समय नौकर ने उनकी लाश को खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। हत्या किसने की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार सिर में चोट के निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। नौकर ने सुबह उन्हें फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर नौकर तलाशते हुए टीन शैड की ओर पहुंचा, तो वहां सेवानिवृत्त एडीएम की लाश पड़ी हुई थी।
पुलिस अधिकारी मौके से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड ADM की मौत की सूचना मिली थी। घटना के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। मौत सुबह 3 बजे के बाद हुई है। फिलहाल फोरेंसिक की टीम जांच कर रही है।