गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत हुआ शिव विवाह कथा का आयोजन
अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर पर 14 दिवसीय कार्यक्रमो का आयोजन

अलीगढ़ – अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर पर 14 दिवसीय कार्यक्रमो का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज दूसरे दिन सुबह 11 बजे से आचार्य पंडित अश्वनी दहलवी के मुखारबिंद से शिव विवाह कथा का आयोजन सगाई से लग्न तक किया गया।आज के यजमान प्रदीप वर्मा ,पूनम वर्मा,सोमेश वर्मा थे,,इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने शिव विवाह कथा का आनंद लिया। और “सज रहे मेरे भोले बाबा” जैसे भजन गीतों पर मंदिर परिसर में मौजूद माताएं बहने झूम उठी। इसी के साथ जब बाबा भोलेनाथ की लग्न लिखी जा रही थी तो माताओ ने लग्न सम्बन्धी भजन से मंदिर को जयकारों और भजनों से सराबोर का दिया। कथा के समापन के पश्चात भक्तों को मंदिर महंत विनयनाथ महाराज के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। व देर शाम 7 बजे सिद्धि विनायक भगवान् श्री गणेश जी की आरती की गई।
इस दौरान भक्तगण मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय,दीपक वार्ष्णेय लाइट ,रवि वर्मा,उमेश वार्ष्णेय, ललिता देवी, कृपा देवी,ममता यादव, मानसी वर्मा,लवी गुप्ता,गुड्डी, भारती आदि भक्त गढ
मौजूद रहे।



