अलीगढ़

दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया जीटी रोड जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

बुजुर्ग दुकानदार की हत्या से अक्रोशित लोगों ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

सुरेंद्र नगर कालोनी में देर रात युवकों को टोकने पर उन्हें गोली मार दी थी। अस्पताल में उनकी मौत हुयी थी। रविवार को शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को मिला। वे उसे लेकर जीटी रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। सुरेंद्र नगर कालोनी में बुजुर्ग दुकानदार को गोली मारकर हत्या के बाद रविवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अक्रोषित लोगों ने पहले घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपितों को गिरफ्तारी, उन्हें फांसी देने, पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई। इसके बाद लोग नौरंगाबाद जीटी रोड पर आ गए, यहां जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट व एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक लोगों को समझा रहे हैं।

सुरेंद्र नगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता की घर में ही कन्फेक्शनरी की दुकान है। इस पर उनका दिव्यांग बेटा दीपू उर्फ मनीष बैठते हैं। दीपू के अनुसार घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। वह लघुशंका करने के लिए गए थे। इसी बीच बाइक पर तीन आरोपित आए और पिता को गोली मारकर फरार हो गए। आरोपितों ने तीन फायर किए। इसमें एक गोली उनके पेट में लगी। अशोक दुकान के बाहर तक आए और लहूलुहान हालत में सीढ़ियों पर गिर गए। बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कोल विधायक व एमएलसी भी आ गए। अशोक को विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम में ले गए, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही स्वजन का गुस्सा भड़क गया। घर के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट बाद लोग शव को लेकर जीटी रोड पर आ गए। यहां जमकर प्रदर्शन किया।पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ देर पहले दीपू अपने मौसेरे भाई भवतोष के साथ खड़े थे। तभी बुलेट पर एक युवक तेज हार्न बजाते हुए निकला। इस पर भवतोष ने उसे टोकते हुए कह दिया कि चालान कटवाना है क्या? इसी बात पर हल्की कहासुनी हुई और वह चला गया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!