हाथरस

श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष बने उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन, हुआ भव्य स्वागत

श्री 1008 श्री चन्द्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर नयाबांस समिति के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया

हाथरस। श्री 1008 श्री चन्द्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर नयाबांस समिति के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया जबकि मंत्री कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाब हुआ था मंत्री पद यतीश जैन व ऋषभ जैन व कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी हिमांशु जैन, विवेक जैन,व राजा जैन खड़े हुये थे। मतदान के उपरांत निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंत्री पद पर यतीश जैन व कोषाध्यक्ष पद पर घोषित किया गया ।

चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों को निर्वाचित घोषित करने के साथ ही समाज के लोगो ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने उमा शंकर जैन के अलावा मंत्री यतीश जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन का भव्य स्वागत किया गया। इस चुनाव के लिये नयाबास स्थित श्री चंद्र प्रभू भगवान दिगम्बर मंदिर में परिसर में 18 जनवरी को साधारण सभा की बैठक में सर्व समिति से चुनाव अधिकारी पद पर धरणेन्द्र कुमार जैन को एक मत से चुना गया था चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष, मंत्री, व कोषध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तिथि के अलावा नामांकन पत्र वापस लेने और चुनाव की तिथि घोषित की थी। अध्यक्ष पद के लिए उमाशंकर जैन व सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन द्वारा नामांकन किया गया था लेकिन धीरज जैन द्वारा नामांकन पत्र वापस ले लिये जाने पर चुनाव अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा उमा शंकर जैन को अध्यक्ष पद पर दो दिन पहले निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आज रविवार को श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर बगीची में चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें मंत्री,कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था। शाँति पूर्वक चुनाव के उपरांत सभी की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मतो की गिनती की गई जिसमें मंत्री पद के प्रत्याशी यतीश जैन को 37 ब ऋषभ जैन 18 बोट मिले थे इसी तरह कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी विवेक जैन 7 बोट राजा जैन को 11 तथा हिमांशु जैन को 37 बोट मिले थे। चुनाव अधिकारी द्वारा वीडियोग्राफी के साथ मतगणना करायी और मंत्री यतीश जैन कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु जैन चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र कुमार जैन द्वारा दोनों को निर्वाचित घोषित किये जाते ही सभी ने अध्यक्ष उमाशंकर जैन चुनाव अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश जैन भव्य स्वागत कर चुनाव अधिकारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष उमा शंकर जैन ने कहा कि और कहा कि चुनाव अधिकारी ने जिस तरह से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया है वह निश्चित रूप से सराहनीय है अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कार्यकारणी व शपथ ग्रहण समारोह की तिथि शीघ्र घोषित करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उमेश् चंद जैन, सुभाष चंद्र जैन, अरविंद जैन राजा बाबू, सतेंद्र जैन, कमलेश जैन लाल वाले, संजीव जैन, अमित जैन, अभिषेक जैन, सभासद धीरज जैन, राज कुमार जैन, रूपेश जैन, रतन जैन, कृतिक जैन, आकाश जैन मन्नू, गगन जैन अनूप लाल वाले, मनोज जैन, राजू जैन आकाश जैन, दीपक जैन कुणाल जैन, धीरज जैन रिंकू सौरभ जैन रानू
सहित अन्य लोग शामिल थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!