अलीगढ़

श्री शान्ति सागर जैन धर्मार्थ औषधलाय खिरनी गेट पर नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 215 रोगियों को परामर्श देकर दवा बांटी

उद्घाटन माननीय मानवेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी , जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएसली एवं डॉ नरेन्द्र कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर एवं आचार्य श्री शान्तिसागर मुनिराज के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर किया

श्री शान्ति सागर जैन धर्मार्थ औषधलाय खिरनी गेट पर नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 215 रोगियों को परामर्श देकर दवा बांटी
रविवार को खिरनी गेट स्थित श्री शांति सागर जैन धर्मार्थ औषधालाय के तत्वावधान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ,डॉ नेहा कसेरी ,डॉ मोहिनी,डॉ कपिल कुमार, प्रवेश कुमार चौहान वैद्य चंद्रदत्त शर्मा ,योगाचार्य शिवा पाठक ने मरीजों को उचित परामर्श देकर दवाइयों का वितरण भी किया। सर्वप्रथम शिविर का उद्घाटन माननीय मानवेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी , जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएसली एवं डॉ नरेन्द्र कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर एवं आचार्य श्री शान्तिसागर मुनिराज के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर किया। शिविर मे लगभग 215 मरीजों ने लाभ उठाया। मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर प्रारंभ से पूर्व कर दिए गए थे।अध्यक्ष संजय जैन ,मंत्री सौरभ जैन पांड्या ने बताया कि धीरे-धीरे लोगों में आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। लोग आयुर्वेद औषधि लेना पसंद कर रहे हैं। इस आयुर्वेदिक शिविर में दमा, श्वास, गठिया वाय, जोड़ो का दर्द, कमर दर्द ,खांसी बुखार, शुगर, पथरी,लीवर आदि रोगों के मरीजों को उचित परामर्श देकर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया है। आगे भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन और भव्यता के साथ किया जायेगा ताकि सामान्य नागरिक भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और शिविर का लाभ उठा सके। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाओं के लिए कस्तूरी देवी जैन, इंद्रा जैन ,ममता जैन का विशेष सहयोग एवं सर्दियों में आए मरीजों के लिए जलपान की सुंदर व्यवस्था नरेंद्र कुमार जैन,विनोद कुमार जैन,पुनीत जैन परिवार की ओर से रही।इस मौके पर औषधालय के उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जैन एडवोकेट, उपमंत्री मयंक जैन ,कोषाध्यक्ष संदीप जैन , धर्मेंद्र कुमार जैन ,हेमंत जैन,कुणाल जैन ,प्रशान्त जैन ,उत्तम जैन,गगन जैन दिलीप जैन ,मिलन जैन ,शरद जैन ,राजीव जैन,मुकेश कुमार जैन, मनोज जैन,गौरव जैन,नीरज जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!