श्री वार्ष्णेय मंदिर पर रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली 27 फरबरी 2026 दिन शुक्रवार को राधा कृष्ण के साथ होली खेलने के लिए आईये श्री वार्ष्णेय मंदिर
श्री वार्ष्णेय मंदिर अलीगढ पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली को धूमधाम से मनाने की तैयारियाँ चल रही हैँ

श्री वार्ष्णेय मंदिर पर रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली 27 फरबरी 2026 दिन शुक्रवार को
राधा कृष्ण के साथ होली खेलने के लिए आईये श्री वार्ष्णेय मंदिर
श्री वार्ष्णेय मंदिर अलीगढ पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग भरनी एकादशी पर लठामार होली को धूमधाम से मनाने की तैयारियाँ चल रही हैँ ।
श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वालों एवं श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार लठामार होली कार्यक्रम पारम्परिक रूप से होगा लेकिन इस वर्ष यह अपने नये रूप मे होगा । भजन संध्या मे राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली का आंनद दुगना हो जाता है । राधा रानी की सखियाँ लहंगा पहनकर जब होली की तैयारियों मे लगी होंगी ऐसे मे ब्रज के हुरियारे उनपर रंग डालने आएंगे तो लठ पड़ना स्वाभाविक है ।

श्री वार्ष्णेय मंदिर सोसायटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता फोटो एवं कोषाध्यक्ष दिनेश भट्टे वालों , गुलाब चंद्र सुपारी वालों, राजू गणपत के अनुसार आप सभी कन्हैया के सभी ग्वाल बाल भी सफ़ेद कुरता पजामा / धोती और राधा रानी की सखियाँ लहंगा पहनकर आएँगी । यह लठामार होली कार्यक्रम 27 फरबरी 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से श्री वार्ष्णेय मंदिर प्रांगण मे धूमधाम से मनाया जाएगा , आप सभी भक्त सादर सपरिवार आमंत्रित हैँ ।
श्री वार्ष्णेय मंदिर के परम भक्त राहुल गुप्ता स्क्रेप, परम भक्त दुर्गेश वार्ष्णेय, परम भक्त कृष्णा गुप्ता, परम भक्त पूर्व पार्षद अलका गुप्ता के अनुसार इस वर्ष लठामार होली में भगवा गुलाल का प्रयोग ज्यादा होगा । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री वार्ष्णेय मंदिर सहित सभी मंदिरों मे इस बार भगवा होली मनाई जाएगी । आप सभी सादर आमंत्रित हैँ ।
इस पत्रकार वार्ता मे श्री वार्ष्णेय मंदिर सोसायटी के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता फोटोवाले, व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप, भुवनेश वार्ष्णेय, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, दिनेश भट्टे वाले, राजू गणपत, भुपेन्द्र वार्ष्णेय मेडिको, कृष्णा गुप्ता, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, यतीश खोवा, राहुल गुप्ता स्क्रेप, मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, कमल बाबा, मनीष नीलगिरी, गौरव एल्ड्रोप, वीरेश वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, जीतेन्द्र वार्ष्णेय जीतू, कृष्ण कुमार कान्हा, दुर्गेश वार्ष्णेय , ख्याली राम वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे ।
प्रेषक
भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक
मंदिर प्रवक्ता
श्री वार्ष्णेय मंदिर



