नुमाइश खेल महोत्सव के तहत धरमपुर कोर्टयार्ड मैरिस रोड पर स्केटिंग खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई
उद्घाटन उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल ने किया

नुमाइश खेल महोत्सव के तहत धरमपुर कोर्टयार्ड मैरिस रोड पर स्केटिंग खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई उद्घाटन उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल ने किया।अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा स्केटिंग खो-खो खेल बड़ा ही रोमांचकारी खेल है। इस खेल में खिलाड़ी हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं। मैं सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।विशिष्ट अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट देवेंद्र शर्मा, श्यामल कॉलेज दिल्ली के प्रेसिडेंट अवधेश कुमार बघेल, स्केटिंग खो-खो के संरक्षक विनीत वर्मा एवं जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र वितरण कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रदेश महासचिव प्रदीप रावत और जिला सचिव डॉ नीलम पाराशर ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप रावत ने किया।
प्रदीप रावत ने बताया प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर टीम 12 टीमों ने प्रतिभा किया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली टीम में धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल, संतसार पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेस, अलीगढ़ स्केटिंग क्लब, डीएसबीएम स्केटिंग क्लब रहे हैं। इस अवसर पर स्केटिंग खो-खो के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला, डॉ नीलम पाराशर, रजनीश जैन, रेखा चौधरी, बृजेश शर्मा, राशिद खान रिंकू दिक्षित, मेघराज सिंह, राहुल भाटी, वंशिका चौहान, विपुल कौशिक उपस्थित रहे हैं।
प्रदीप रावत



