नुमाइश खेल महोत्सव के तहत स्केटिंग खो-खो प्रतियोगिता
धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सब जूनियर टीम और डीएसबीएम स्केटिंग क्लब की जूनियर टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया

नुमाइश खेल महोत्सव के तहत स्केटिंग खो-खो प्रतियोगिता में धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ की सब जूनियर और जूनियर स्केटिंग खो खो टीम के प्रथम स्थान आने पर प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा एक कुशल खिलाड़ी देश का भविष्य होता है। खिलाड़ियों को अपने खेल के प्रति हमेशा सजग और कुशलतापूर्वक अपने खेल प्रशिक्षण को निरंतर अभ्यास में रखना चाहिए। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने कहा धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सब जूनियर टीम और डीएसबीएम स्केटिंग क्लब की जूनियर टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। दोनों ही टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दोनों ही टीमों के स्केटिंग खो खो के खिलाड़ी दिल्ली में होने जा रही अप्रैल माह में राष्ट्रीय स्केटिंग खो-खो चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वाष्र्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन उपस्थित रहे हैं।



