अलीगढ़

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में फिजिकल एजुकेशन फाऊंडेशन(पेफी) चैप्टर अलीगढ़ के सौजन्य से स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई।

विवेक बंसल ने कहा फिजिकल एजुकेशन फाऊंडेशन खेल जगत में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान पूरे भारतवर्ष में निभा रहा है इस संस्था को में बहुत ही हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

17 मार्च 2026 मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में फिजिकल एजुकेशन फाऊंडेशन(पेफी) चैप्टर अलीगढ़ के सौजन्य से स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा फिजिकल एजुकेशन फाऊंडेशन खेल जगत में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान पूरे भारतवर्ष में निभा रहा है इस संस्था को में बहुत ही हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। स्केटिंग खेल बहुत ही रोमांचकारी खेल है खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि खेलने वाले को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। खेल को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं । एक कुशल खिलाड़ी देश का नाम विदेशों में भी रोशन करता है। मुख्य अतिथि का जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत और जिला सचिव रिंकू दीक्षित ने स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया बालक वर्ग में 100 मीटर की रेस 27 सेकंड में हिमांशु धनगर और बालिका वर्ग में कल्याणी शुक्ला ने 35 सेकंड में टाइम पूर्ण कर स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में चैंपियन रहे हैं। स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जिन खिलाड़ियों ने कम समय में 100 मीटर की रेस पूर्ण की वह अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता का संचालन जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत ने किया है।
प्रतियोगिता में जिला सचिव रिंकू दिक्षित, अंशु कालरा, सुमित कालरा, रजनीश जैन, विनय अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालिका वर्ग में कल्याणी शुक्ला, नूपुर शर्मा, सौम्या प्रकाश जैस्मिन शर्मा, जनीषा वार्ष्णेय, दिशानवी भारद्वाज, बालक वर्ग मे हिमांशु धनकर , योग कुमार, आयुष पचौरी, अवनीत कुमार,जयंत शर्मा, चिराग कुमार, हर्ष अग्रवाल, विकल्प महेश्वरी, दिव्यांश कुमार, कुनाल चौहान, अमन यादव, असमित कालरा, प्रियांशु अग्रवाल, रहे हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!