अलीगढ़

धरना -प्रदर्शन से पूर्व हुआ समाधान

आतिशबाजी दुकानदारों को मिली एनओसी

थाना वन्नादेवी से सभी 65 व्यापारियों को एन ओ सी कलैक्ट्रेट पहुंची।
आतिशबाजी बाजार नुमाइश मैदान की दुकानों में 13-10-25 से लगाया जाना प्रशासन की ओर से सुनिश्चित किया गया है।जो कि 22-10-25 तक रहेगा।
जिसके लिए अस्थाई लाईसेंस वनवाने की प्रक्रिया चल रही है उसी प्रकिया के तहत सभी दुकानदारों को अपने अपने क्षेत्र के थानों से अपने चरित्र की एन ओ सी लेनी होती है उसके मिलने के वाद विस्फोट प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लाईसेंस वनाऐं जाते हैं।
लगभग सभी थानों से व्यापारियों को एन ओ सी प्राप्त हो चुकी है या हो रही है लेकिन
थाना वन्नादेवी से 10 दिन पूर्व दिये गये आतिशबाजी के दुकानदारो के प्रार्थनापत्र पर अभी कोई भी एन ओ सी थाना प्रभारी वन्नादेवी द्बारा जारी नही कि गई जव भी आतिशबाजी व्यापारी अपनी एन ओ सी मांगने आते हैं उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि वाद में आना ऐसा कई दिनों से अनवरत हो रहा था ।


जबकि अन्य थानों में एक दो दिन में सभी को एन ओ सी प्राप्त हो रही है। वन्नादेवी प्रभारी आखिर
सभी की एन ओ सी रोकें हुए हैं।
इसी को लेकर आज व्यापार मंडल ने थाना वन्नादेवी पर प्रर्दशन शुरू किया इससे पूर्व ही
थाना प्रभारी वन्नादेवी शिव प्रसाद सिंह से सभी व्यापारियों को वैठाकर वार्ता की तथा कहा हमारे पास 65 व्यापारियों के आवेदन आएं थें कल शाम तक सभी तैयार कर दिये गये
किसी भी व्यापारी का आवेदन लम्वित नही है। आप सभी के सामने सभी व्यापारियों की एनओसी कलैक्ट्रेट भेज रहे हैं। सभी की रिपोर्ट एक साथ भेजना चाह रहे इसलिए देरी हो गई। सभी व्यापारियों से आग्रह है कि अपना व्यापार करें हमारा पुर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा हम पुलिस प्रशासन के विरोधी नहीं हैं लेकिन हमारे किसी भी व्यापारी के साथ गलत होता है तो वह वर्दास्त भी नही है। अव अतिशीघ्र सभी व्यापारियों की आतिशबाजी लाइसेंस मिल जाएंगे।
मोके पर उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री एम ए खान गांधी, युवा अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वार्ष्णेय, युवा महानगर अध्यक्ष कमल गुप्ता वावा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय, प्रदेश महिला मंत्री शर्मिला वार्ष्णेय, महिला महानगर अध्यक्ष रंजना वार्ष्णेय, युवा प्रदेश मंत्री योगेश सरकार, प्रदीप वर्मा,चौ वीरेंद्र सिंह,प्रणय शर्मा, उमेश गौड़,संजय गौतम, टिंकू वरोला,यों जाकिर,
मो असलम, खालिद भाई, कुलदीप सिंह टीटू,सचिन सागर, सुमित वार्ष्णेय रोहित वाष्र्णेय आदि काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
प्रदीप गंगा जिलाध्यक्ष

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!