सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एटा में भाजपा सरकार पर जमकर बोला। सीधे कहा कि अब भाजपा सरकार आई तो किसानों को खाद पाउच में देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले, दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में पीडीए परिवार परिवर्तन लोकर भाजपा की सरकार पलटने जा रहा है। आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में पूर्व सीएम व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को जलेसर में चुनावी सभा की। भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। कहा कि यह सरकार फिर आई तो किसानों को खाद भी पाउच में देगी।सपा मुखिया बोले, उन्होंने महंगाई बढ़ा दी। महंगाई और मुनाफे का खेल ये लोग पारलेजी बिस्कुट से सीखे हैं। जैसे बिस्कुट का पैकेट छोटा होता जा रहा है। इन लोगों ने खाद की बोरी की चोरी की। पांच किलो कम कर दिया। फिर इनकी सरकार आई तो खाद भी पाउच में देंगे। कहा कि चुनावी बांड की वजह से महंगाई हुई है। इन्होंने उद्योगपतियों से चंदा ले लिया। पुलिस का नंबर 100 से 112 कर दिया तो पुलिस ने भी रेट बढ़ा दिया।सपा मुखिया ने कहा कि पहले, दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में पीडीए परिवार परिवर्तन लोकर भाजपा की सरकार पलटने जा रहा है। पीडीए की व्याख्या करते हुए साफ किया अल्पसंख्यक-मुसलमान भाई। बोले, यहां के लोगों ने बहुत अन्याय, भेदभाव का सामना किया है, समय-समय पर अपमानित हुए, झूठे मुकदमे लगे, अन्याय हुआ। हमारे लोगों को दुख, दर्द, तकलीफ ये सरकार देती रही है। उन्होंने अच्छे दिन की बात कही, अच्छे दिन नहीं आ रहे। लेकिन भाजपा के हारने के बाद खुशियों के दिन आने वाले हैं। इन्होंने किसानों के साथ धोखा किया। न फसलों की कीमत बढ़ी और न किसानों की आय दोगुनी हुई। महंगाई जैसे बढ़ी है, हमारा किसान इनकी सरकार में बर्बाद हो जाएगा। खेती छोड़कर मजदूर बन जाएगा।