अलीगढ़

जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी गति

अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र किए जा रहे हैं वितरित

अलीगढ़  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी कोल महिमा ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा कर स्वयं घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए और लोगों से अपील की कि वे अपने नाम, पते और पारिवारिक विवरण सही-सही भरकर समय से जमा करें।उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर सभी पात्र मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध कराएं एवं नये मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहायता करें। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!