प्रदेश महाधिवेशन व त्रिवार्षिक चुनाव 14 अप्रैल को मेरठ में होगें सम्पन्न
व्यापारी समस्याओं के विरोध में आंदोलन की वनेगी रुप रेखा -प्रदीप गंगा उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक

प्रदेश महाधिवेशन व त्रिवार्षिक चुनाव 14 अप्रैल को मेरठ में होगें सम्पन्न व्यापारी समस्याओं के विरोध में आंदोलन की वनेगी रुप रेखा -प्रदीप गंगा उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक मां गंगा देवी फ़ार्म हाउस मेलरोज वाईपास पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एम ए खान गांधी ने किया।
महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर व्यापारियों की लढाई मजबूती से लड़नी है इसके लिए प्रत्येक बाजारों में व्यापार मंडल का गठन होना अति आवश्यक है। जव तक हम सभी एकजुट नही होंगे शासन प्रशासन हमारा छोटी-छोटी गलतियों पर भी शोषण उत्पीड़न करता रहेगा। इसलिए हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा अलीगढ़ में केवल व्यापारियों के हित में कार्यशील आपका अपना व्यापार मंडल है जो छोटे से छोटे व्यापारी की परेशानी में उसका साथ देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
प्रदीप गंगा ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों के त्रिवार्षिक चुनाव व महाधिवेशन 14अप्रेल 25 को मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी प्रेक्षागृह में होना सुनिश्चित है जिसमें अलीगढ़ से भारी तादाद में व्यापारी जाएंगे तथा अलीगढ़ में आ रही व्यापारियों की समस्याओं को मंच पर रखेंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल आपकी हर समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है
आप केवल अपना समय रूपी दान देते हैं।
आपके समय का दान ही हमारे होंसले को ओर अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
मेलरोज वाईपास व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपने क्षेत्रीय व्यापार मंडल को ओर अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता,प्रदेश महिला महामंत्री संगीता वार्ष्णेय, एम ए खान गांधी,युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वाष्णेय,जिला उपाध्यक्ष चो वीरेंद्र सिंह, राहुल कनक महानगर अध्यक्ष उधोग मंच, हरेंद्र सिंह, गोपाल राजपूत, हरपाल, हेमंत वालाजी, उमेश गौड़, कौशल सिंह,दीपक चौधरी पार्षद,कुलदीप सिंह टीटू, विनोद माहौर पार्षद, योगेश वाष्र्णेय,नदीम भाई, राहुल मित्तल आदि सैकड़ों व्यापारी थे।
प्रदीप गंगा जिलाध्यक्ष