अलीगढ़

प्रदेश महासचिव होंगे यतेंद्र पाल सिंह(जीतू बघेल)

इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन (रजि0) संपूर्ण भारत के उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर

इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन (रजि0) संपूर्ण भारत के उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर अलीगढ़ के पुष्प कमल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और IEA के सदस्य श्री यतेंद्र पाल सिंह उर्फ जीतू बघेल को मनोनयन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जयदीप वार्ष्णेय और प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता गुरू जी द्वारा किया गया है आज हुई बैठक में आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऐ के पाल जी एवं जिलाध्यक्ष अलीगढ़ द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया था कि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता श्री यतेंद्र पाल सिंह जी को उनके कार्य क्षमताओं के आधार पर उच्च पद पर मनोनीत किया जाए।जितेंद्र पाल सिंह जीतू बघेल इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य हैं और लगातार संगठन की क्रियाकलापों में विशेष भागीदारी रही है इनके द्वारा संगठन को तन मन धन से हमेशा सहयोग किया गया है शिक्षा क्षेत्र में कार्य के प्रति लगनशीलता को देखते हुए प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
संगठन परिवार श्री यतेंद्र पाल सिंह जी उर्फ जीतू बघेल जी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!