हाथरस
Related Articles
हाथरस में चोरी का खुलासा न होने पर बर्बादी की कगार पर पहुंचे दम्पति ने दी आत्मदाह की धमकी
March 19, 2026
पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं जिलाधिकारी हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश उ0नि0 नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
March 16, 2026
Check Also
Close
विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में दोपहर टीम औद्योगिक आस्थान सदर स्थित महागौर मैटल उद्योग परिसर में मौजूद एमडी प्रोडेक्टस आदि पर जांच करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने तमाम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया, वहीं अन्य सदस्यों ने मौके पर मौजूद मैटल के स्टाक की गणना की। जानकारी के मुताबिक दोनों ही फर्मों के अंतर्गत पीतल व जस्ता के कबाड़ को गलाकर इंगट बनाने का काम होता है। माना जा रहा है कि इस फर्म पर अन्य धातुओं को भी गलाए जाने का काम किया जाता है। मथुरा की टीम ने उन दस्तावेजों को भी खंगाला है, जो फर्म से खरीद करते हैं व फर्म जिनसे खरीद करती है। इन दस्तावेजों के आधार पर आगे अन्य फर्मों की भी जांच किए जाने की आशंका है। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाख के उपायुक्त शशि भूषण त्रिपाठी, एसआईबी मथुरा के सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ एसआईबी सीमा, सीटीओ मोबाइल मथुरा योगेंद्र व मनीष कुमार, सीटीओ मोबाइल हाथरस मनोज गोयल व प्रेम सिंह शामिल रहे।
