मनरेगा बचाओ और संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम को अलीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित
अलीगढ़ ज़िला एवं शहर कांग्रेस कमैटी की ओर से रामघाट रोड स्थित 12 नं (नरौना) के पैंठ मैदान एक विशाल जनसभा हुई

अलीगढ़।“मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगढ़ ज़िला एवं शहर कांग्रेस कमैटी की ओर से रामघाट रोड स्थित 12 नं (नरौना) के पैंठ मैदान एक विशाल जनसभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष अजय राय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मनरेगा की उपयोगिता बताने और देश के वर्तमान संविधान के प्रति जनता को जागरूक करना है।कांग्रेसजन मनरेगा को बचाने व संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष करेंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि लोकसभा में राहुल गाँधी को बोलने नहीं दिया जा रहा और अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील हुई है उसका पूरा विवरण उजागर करने के उद्देश्य से कांग्रेसजन संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें पूर्ण आशा है कि इस संघर्ष में कांग्रेसजन सफल होंगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में जो राजनैतिक घटनाक्रम घटित हो रहा है वो देश की वर्तमान सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये का परिणाम है और वह सरकार के इस रवैये का पूरा विरोध करेंगे और सरकार को इस बात के लिए मजबूर करेंगे कि प्रतिदिन जो नए नए रहस्य उजागर हो रहे हैं सरकार उनको देश की जनता के समक्ष उजागर करे।इस जनसभा के समापन पर अतरौली नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन साजिदा बेगम,अकराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व राजेंद्र शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अरुण कुमार शर्मा,भाजपा छोड़कर आये सचिन लोधी व हरिओम लोधी आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।इस रैली की अध्यक्षता ठाकुर सोमवीर सिंह ने की और संचालन विवेक बंसल ने किया।जनसभा में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रूही ज़ुबैरी,श्यौराज जीवन,बुलंदशहर ज़िलाध्यक्ष जियाउर रहमान,धर्मेन्द्र लोधी,पूर्व शहर अध्यक्ष जेफ़उर रहमान शेरवानी,परवेज़ अहमद, विक्रमसिंह यादव,चौधरी गंगाराम,कैलाश बाल्मीकि,हाजी नौशाद कुरैशी,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, सलाउद्दीन वसी,डूंगर सिंह,राजेश राज जीवन,अखिलेश शर्मा,मोहम्मद जियाउद्दीन राही,आविनाश शर्मा,आनंद बघेल,विजय लक्ष्मी सिंह,तनूजा देशराजन,रेखा शर्मा,आलोक गौड़ और नदीम गफूर के साथ साथ अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



