हाथरस में बुधवार को तहसील सदर में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई
जनसुनवाई के दौरान कुछ महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए

हाथरस में बुधवार को तहसील सदर में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। जनसुनवाई के दौरान कुछ महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। हालांकि, कुछ थानों से संबंधित अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की और मुख्य विकास अधिकारी को इसकी जानकारी दी। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए रेनू गौड़ ने बताया कि वर्तमान में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने और धोखे से तलाक देने जैसे मामलों में वृद्धि हुई है। हमारी संस्कृति कहती है कि आखिर चेहरा छिपाना क्यों। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी चेहरा छिपाने वाले व्यक्ति पर यह शक भी पैदा होता है कि कहीं वह आरोपी तो नहीं है। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने स्पष्ट कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की मंशा गलत नहीं थी।



