वैष्णवी उपाध्याय के जन्मदिन पर किया गया सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन
23वां जन्मदिन पत्रकार चन्द्रमोहन शर्मा ने गिफ्ट देकर दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं, सत्यनारायण भगवान की कथा से हो जाते हैं सभी पाप नष्ट

वैष्णवी उपाध्याय के जन्मदिन पर किया गया सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन, वैष्णवी उपाध्याय ने केक काटकर मनाया 23वां जन्मदिन पत्रकार चन्द्रमोहन शर्मा ने गिफ्ट देकर दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं, सत्यनारायण भगवान की कथा से हो जाते हैं सभी पाप नष्ट। अलीगढ़:- महानगर के लोधा स्थित सुरेश चन्द्र शर्मा के निवास पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुरेश चन्द्र शर्मा जी की सुपुत्री वैष्णवी शर्मा के 23वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।
सत्य नारायण भगवान की पं० तेज प्रकाश भारद्वाज जी के मुखारविंद से की गई। कथा में मुख्य यजमान नीतिश उपाध्याय सहपत्नि दीक्षा उपाध्याय उपस्थित उपस्थित रहे जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कराया। पं० तेज प्रकाश भारद्वाज ने सत्य नारायण भगवान की कथा सभी भक्तों को बड़े ही भक्ति भाव के साथ सुनाई। उन्होंने कथा में बताया कि जो भी व्यक्ति सत्य नारायण भगवान की कथा करवाता है अथवा श्रवण करता है उसके जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा उसके जीवन में पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है तथा जीवन सुखमय हो जाता और उस व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इतना ही नहीं मनुष्य को समय समय पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम कराते रहने चाहिए। इस दौरान कथा में समय-समय पर सत्यनारायण भगवान के जयकारे भी लगाए गए। तत्पश्चात हवन एवं आरती करके सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इतना ही नहीं सायं को वैष्णवी उपाध्याय ने सभी के साथ मिलकर अपने 23वें जन्मदिन पर केक भी काटा। इस अवसर पर पत्रकार चन्द्रमोहन शर्मा ने वैष्णवी उपाध्याय को गिफ्ट देकर जन्मदिन की एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा सहपत्नि गीता कौशिक, नीतिश उपाध्याय सहपत्नि दीक्षा उपाध्याय, वैष्णवी उपाध्याय, नीलम शर्मा, सार्थक शर्मा, अविका शर्मा, हेमलता शर्मा (माता जी) आदि भक्तगण उपस्थित रहे।