बंदी सुरक्षा में शिथिलता पर सख्त रुख, जिम्मेदारी तय कर होगी कार्रवाई
पुलिस अभिरक्षा में बंदी की पेशी के दौरान कार्मिकों को लापरवाही पड़ेगी भारी

-नीरज जादौन, एसएसपी
अलीगढ़ : कतिपय देखने में आता है कि विभिन्न न्यायालयों बयान अथवा पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा में आने वाले बंदी हथकड़ी लगे होने के बावजूद संबंधित पुलिस कार्मिकों की जरा सी चूक या लापरवाही से इधर-उधर घूमते हुए दिखाई देते हैं, जोकि व्यावहारिक एवं न्यायिक दृष्टि से उचित नहीं है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि बंदियों की सुरक्षा, न्यायालय पेशी की प्रक्रिया एवं अभिरक्षा प्रबंधन पुलिस की अत्यंत संवेदनशील और प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या ड्यूूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन अनिवार्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अलीगढ़ पुलिस अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती रहेगी। आमजन से भी अपेक्षा की गई है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



