अलीगढ़

राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, अलीगढ़ में 30 दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण का सफल समापन

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ

अलीगढ़ : उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राजकीय फल संरक्षण केन्द्र में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।समापन अवसर पर उप निदेशक उद्यान, अलीगढ़ मंडल बलजीत सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के दौरान अमुवि के फूड क्राफ्ट संस्थान के प्रवक्ता डॉ. मसूद असलम ने प्रतिभागियों को बेकरी से जुड़े मफिन्स, कुकीज, बिस्किट, केक एवं पेस्ट्री जैसे उत्पादों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं स्थानीय विशेषज्ञ शेफ मौ. दिलशाद अहमद ने वैज चाउमिन, मंचूरियन, फ्राइड राइस, कटलेट, बिरयानी, सूप, पावभाजी और बर्गर जैसे व्यंजनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार कुकरी एवं बेकरी उत्पादों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत श्रीमती निशा को प्रथम, यश वार्ष्णेय को द्वितीय एवं श्रीमती रिकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से संबंधित मशीनरी एवं उपकरणों की लागत पर 50 प्रतिशत तक, अधिकतम एक लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। केन्द्र के प्रभारी श्याम सुंदर ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को बेकरी एवं फास्ट फूड आधारित उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का सशक्त अवसर प्रदान करता है।सेवानिवृत्त प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में गुणवत्ता एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में श्याम सुंदर ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में नरेन्द्र सिंह, छोटेलाल, जितेन्द्र कुमार एवं ज्ञान प्रकाश का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!