महाशिवरात्रि से पहले खेरेश्वर मंदिर पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर समिति को सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए

अलीगढ़ महाशिवरात्रि पर्व को लेकर थाना लोधा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर व खेरेश्वर चौराहे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर समिति को सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए साथ ही संबंधित थाना पुलिस को सतर्क रहकर लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना है



