अलीगढ़

पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों के साथ संपूर्ण भारत को जोड़े रखा : सूर्य प्रकाश टोंए

अलीगढ़ : मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति की धारा बही

अलीगढ़ : मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति की धारा बही। पूर्वोत्तर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया। उन्होंने अपने भाव से प्रदर्शित किया कि हम भारत के ही सच्चे नागरिक हैं, सिर्फ आपका अपनत्व चाहिए।
समारोह में बच्चों के पालकों सम्मानित किया गया।

 समारोह में डीएम विशाख जी ने कहा कि भारत में विविधता होने के बाद भी हम एक हैं। एक झंडे के नीचे हैं। इसका मूल कारण हमारी संस्कृति है, जबकि वर्तमान समय में तमाम देशों में युद्ध की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां की संस्कृति है, हमें जोड़े रहती है। हमारे यहां थोड़ी थोड़ी देर में भाषा और पानी का बदलाव रहता है। फिर भी हम एक हैं। यही हमारी खासियत है। मगर, पूर्वोत्तर राज्य के बच्चे जब यहां से वो अपने राज्यों में जाएंगे तो उन क्षेत्रों में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम मन मोहित करने वाला था। केरल, उत्तर प्रदेश, नार्थ ईस्ट हो हम एक झंडे के नीचे हैं। सबसे बड़ा संदेश समाज में जा रहा है। मुख्य वक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघचालक सूर्य प्रकाश टोंग ने कहा कि जिस प्रोजेक्ट में आज हम यहां खड़े हैं, हमारा भी जुड़ाव रहा है। हम अभी के लिए राष्ट्रीयता बहुत जरूरी है। पूर्वोत्तर के राज्यों को गलत धारणाएं बिठाई गईं। पूर्वोत्तर राज्य के लोग जब उत्तर प्रदेश, बिहार या फिर अन्य प्रदेश में जाते थे तो वो कहते थे कि हम भारत में जा रहे हैं। वो अपने को भारत से कटे मानते थे। इसलिए आरएसएस ने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ा। पूरे देशभर में करीब 150 इस तरह के प्रकल्प चल रहे हैं, जो असम, मणिपुर, इंफाल, मिजोरम आदि के बच्चे पढ़ रहे हैं। इस कार्य के लिए करीब 40 वर्षों का समय लगा। क्षेत्र संघचालक ने कहा कि देश की परिस्थितियों को बदलने में आपकी महती भूमिका है। आज विषम परिस्थितियां देश में है, उसे हमें समझना होगा। राष्ट्र के इस यज्ञ में सभी सहयोग करें।
विशिष्ट अतिथि सुभाष लिटिल ने कहा कि इस प्रकल्प में सभी अधिक से अधिक सहयोग करें।
संचालन संयुक्त रूप से जय प्रकाश और मुकेश राजपूत ने किया। केशव सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने आभार जताया। डाक्टर राजीव अग्रवाल ने अतिथि परिचय कराया। विशिष्ट अतिथि ध्रमेंद गुप्ता मूर्ति वाले ने कहा कि हमें इन बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
संयोजक जय प्रकाश, मनीराम शर्मा बलभद्र, अनिल अग्रवाल देशबंधु, विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग संघचालक राजकुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, गिरजा शंकर, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार लाला, महामंत्री शिव नारायण शर्मा, राकेश गुप्ता साईं, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर विवेक सारस्वत,राजीव अग्रवाल अल्फा, संजय गोयल, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, आरके जिंदल, मुकेश वार्ष्णेय राजदरबार, गीतिका अग्रवाल, गौरी पाठक, प्रमोद गर्ग, धर्मेंद्र चौधरी, मनवीर तोमर, संजय अग्रवाल, नीलेंद्र श्रीवास्तव, इंद्रमणि पाठक, सुधीर शर्मा आदि मौजू सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी संस्कृति

वार्षिकोत्सव में पूर्वोत्तर के राज्यों की झलकी दिखी। असम के बच्चों ने असमिया भाषा में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। मणिपुर के बच्चों ने भी गीत पर प्रस्तुति की। सेल्फी ले ले रे थोड़ा थोड़ा ले ले गीत पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित के समय इन बच्चों ने दीप गीत सुनाया। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति पर जोरदार तालियां बजती रहीं।

स्वदेशी स्टाल रहें आकर्षक का केंद्र

समारोह में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए। दीनदयाल धाम, फरह से जुड़े तमाम स्वदेशी उत्पाद थे, जिसकी लोगों ने खरीदारी की। पंकज कुमार ने कहा कि वर्तमान में स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, जिससे लोग स्वावलंबी बने। राम अवतार शर्मा ने कहा कि स्वदेशी स्टाल विशेष आकर्षक का केंद्र रहा। लोगों ने भी स्वदेशी उत्पादों को खरीदने का संकल्प लिया।

इंसेट

घोष से अतिथि अभिनंदन
सीबी गुप्ता विद्यापीठ के बच्चों ने अतिथि स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत पर धुन बजाया तो लोगों ने भारत माता वंदे मातरम का जयघोष किया। इस मौके पर बच्चों के पालकों को सम्मानित किया गया।

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!