aligarhnews
-
अलीगढ़
जिलाधिकारी विशाख जी0 समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अलीगढ़ भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी श्री चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक श्री अनिल पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता आर0पी0 सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिलाधिकारी विशाख जी0 समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत किसान दिवस एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने किसान सम्मान दिवस में मा0 पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए कहा कि मोदी जी ने चौधरी साहब को भारत रत्न देकर देश भर के किसान बन्धुओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। चौधरी साहब इस सम्मान के वास्तविक रूप से अधिकारी हैं वह भारत माता के सच्चे सपूत हैं। योगी जी के नेतृत्व में अब किसान और महिलाएं सुरक्षित हैं। पंचायत सचिवालय के माध्यम से गॉव और किसानों की समस्याओं का समाधान गॉव में ही हो रहा है। महिलाएं सशक्त हुई हैं और कृषि क्षेत्र में भी पुरूषों के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। ड्रोन दीदी अभियान और महिला स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए हैं।मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने चौधरी साहब को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब ने कृषि में सुधार के साथ–साथ भूमि सुधार पर भी कार्य किया। कृषि के कानून लागू कर पैमाइश कराकर खसरा–खतौनी स्पष्ट कराए। उन्होंने राजस्व विभाग में भी आमूलचूल परिवर्तन किया और पारदर्शिता लाने की व्यवस्था लागू की और आजादी के बाद किसानों को एक सम्बल मिला। मोदी जी द्वारा भी चौधरी साहब के समान ही राजस्व वादों को कम से कमतर करने के लिए स्वामित्व योजना एवं खतौनियों के डिजिटाइजेशन पर धरातल पर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान बन्धु अपनी आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं जो प्रगतिशील किसान प्रयोगधर्मी हैं उन्होंने खेती किसानी के साथ मत्स्य पालन, पुष्प उत्पादन एवं अन्य माध्यमों से अपनी आय दोगुने से चार गुना तक बढ़ाई है। उन्होंने किसानों से मौसम अनुकूल खेती करने का आव्हान करते हुए कहा कि कुछ किसान बन्धु मई–जून में धान रोपित करते हैं जोकि गलत है, इससे जल स्तर प्रभावित होता है। प्राकृतिक और परंपरागत खेती करें। मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि किसान अलग हटकर खेती करें। जबसे किसानों ने तकनीक और नवाचार को अपनाया है फसल गुणवत्ता के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अभी किसान बर्न्धु जैविक खेती करने में झिझकते हैं, इसे अपनाए। सरकार द्वारा अभी इस क्षेत्र में बहुत कार्य करना बाकी है। उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग के प्रमाणीकरण, सर्टीफिकेशन एवं पेंटेंट की भी बारत कही। कृषि क्षेत्र में तकनीक और नवाचार के सार्थक परिणाम आप सभी के सामने हैं, इन्हें अधिक से अधिक अपनाएं। उन्होंने प्रगतिशील किसान बन्धुओं से अपने अनुभव अन्य से भी साझा करने का आव्हान किया। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की जयंती आज पूरे देश और प्रदेश में मनाई जा रही है। उनका जीवन किसानों के प्रति समर्पित था। चौधरी साहब की सोच थी कि जब तक गांव समृद्ध नहीं होंगे देश का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उनको प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने का अवसर मिला है इनमें से अलीगढ़ कृषि क्षेत्र में उन्नतशील जिलों में से है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए वैल्यू एडीशन एवं मोनिटाइजेशन। सरकार एफपीओ के माध्यम से इसी दिशा में कार्य कर रही है। किसान मेले एवं विभिन्न माध्यमों से देश–प्रदेश एवं जिले के कृषि वैज्ञानिक आपसे वार्ता करते हैं, उनके साथ बैठकर रासायनिक उर्वरक विशेषकर डीएपी के विकल्प पर फोकस कर निर्भरता कम करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप एवं सभी सीएससी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान सम्मान निधि के लिए डाटा शुद्धीकरण का कार्य किया जा रहा है ताकि कोई पात्र किसान बन्धु किसान सम्मान निधि से वंचित न रहे। उन्होंने जय जवान और जय किसान के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। गेंहू की फसल के लिए टप्पल के निगुना सिगुना निवासी राजीव कुमार प्रथम, ब्लॉक खैर भमरौली के शेर सिंह को द्वितीय, सरसों की फसल के लिए चंडौस सूरजपूर के राजकुमार को प्रथम एवं खैर अरनी के बबलू शर्मा को द्वितीय, धान की फसल के लिए चंडौस रायपुर के लाल सिंह एवं खैर उदयगढ़ी के गोपाल सिंह को प्रथम एवं अकराबाद रामपुर लधौआ के हरेन्द्र कुमार सिंह को द्वितीय, अरहर की फसल के लिए खैर सहरोई के लीलाधर को प्रथम एवं अकराबाद करहला के राम अवतार को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उन्नतशील एवं जैविक खेती के लिए मुकेश कुमार, सहसवीर सिंह, राजवीर सिंह, महेन्द्र सिंह धनगर, राजवीर सिंह, सुभाष चन्द्र, भूप सिंह, लाल सिंह, महावीर सिंह, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, गुलवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा ब्लॉक जवां के कृपाल सिंह एवं राधा सिंह, इगलास के विजय चौधरी एवं किशन देवी, लोधा के अजय पाल सिंह एवं गोवर्धन सिंह, धनीपुर के दर्शन सिंह एवं पुष्पा देवी, अतरौली के राजकिशोर, सचिन शर्मा एवं राधेश्याम, खैर के मुकेश कुमार, अकराबाद के अजय जादौन, गंगीरी के राजकुमार, बिजौली के राधेश्याम, टप्पल की मुन्नी देवी, गांेडा के भगवती प्रसाद एवं चंडौस के पवन कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा गंगीरी के हरेन्द्र कुमार एवं भूरेलाल, धनीपुर के विजयपाल को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7000-7000, धनीपुर के रंजीत सिंह, गोंडा के चन्द्रप्रकाश एवं हरप्रसाद को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 5000-5000 रूपये से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों मेले में लगाए गए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ब्रह्मकुमारी, पायोनियर, पशुपालन, यूपीनेडा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, एफपीओ, इफको, मत्स्य विभाग, गन्ना, फसल बीमा, मण्डी परिषद, अलीगढ़ हनी, भूमि संरक्षण प्रयोगशाला एवं अन्य स्टॉल का निरीक्षण कर किसान बन्धुओं का प्रोत्साहन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि हरेन्द्र मिश्रा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी दिव्या मौर्या, जिला उद्यान उधिकारी शिवानी तौमर समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अन्त में डीडी एग्रीकल्चर द्वारा समस्त किसानों एवं अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।
Read More » -
अलीगढ़
नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड सड़को के निर्माण का किया निरीक्षण-प्रोजेक्ट में बाधक अतिक्रमण को चिन्हित करने की कवायद हुई शुरू
आईटीआई रोड सड़क पर नाला निर्माण से पहले एक साइड नाले का फ्लो चेक़ करने व निर्माण कार्यों में एन.जी.…
Read More » -
अलीगढ़
अपर आयुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मण्डलीय बैठक संपन्न
अलीगढ़ अपर आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ अरुण कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की बैठक आहूत…
Read More » -
अलीगढ़
भोलेनाथ अत्यंत बो भोले हैं थोड़ी सी सेवा से प्रभु खुश हो जाते हैं
अलीगढ़। आज गौशाला में महाशिवपुराण के अंतर्गत पांचवे दिन कृष्ण प्रिया दीदी ने बताया भोलेनाथ अत्यंत बो भोले हैं थोड़ी…
Read More » -
अलीगढ़
नुमाइश मैदान के शिल्पग्राम में अयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उमड़ रहा जनसैलाब
अलीगढ़ : खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि खादी और स्वदेशी वस्त्रों के…
Read More » -
अलीगढ़
कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा जिले के 25 केंद्रों पर सकुशल ढंग से संपन्न…
Read More » -
अलीगढ़
डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क और तस्वीर महल से एकत्र होकर सपा कार्यकर्ता गृहमंत्री का पुतला फूंकने कलक्ट्रेट पहुंचे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क और तस्वीर महल से एकत्र होकर सपा कार्यकर्ता गृहमंत्री का पुतला फूंकने कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सपाइयों…
Read More » -
अलीगढ़
जिलाधिकारी ने अतरौली सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों का कराया निस्तारण
अलीगढ़ जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में तहसील अतरौली के एनैक्सी भवन सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया…
Read More » -
अलीगढ़
अलीगढ के क़ारपेंटरों ने डी ए वी कन्या इंटर कॉलेज मे किया श्रमदान
अलीगढ़- 20 दिसंबर श्रमदान दिवस के अवसर पर अलीगढ के क़ारपेंटरों द्वारा रतन प्रेम डी ए वी कन्या इंटर कॉलेज…
Read More » -
अलीगढ़
यूपीपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा 25 केंद्रों पर
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा 22 दिसंबर रविवार को नगर के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।यूपीपीएससी की यह परीक्षा दो पालियों में प्रातः 09ः30 बजे से 11ः30 एवं अपरान्ह 2ः30 बजे से 04ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 11520 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराए गए हैं। सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र सुपरवाइजर से समन्वय स्थापित कर आयोग के दिशा–निर्देशों के तहत परीक्षा संपन्न कराएंगे। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय ब्लॉक ए एवं बी, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय ब्लॉक ए एवं बी, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसमाज इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, लगसमा इंटर कॉलेज गांेडा, स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज जलाली, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Read More »