#topnews
-
अलीगढ़
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नगर निगम ने दी 13.9345 करोड़ की 93 परियोजनाओं की सौगात
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में मा0 महापौर प्रशांत सिंघल, मण्डलायुक्त संगीता सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा नगर निगम की लगभग 13.9345 करोड़ की 93 परियोजनाओं का शिला पट्टिकाओं का अनावरण कर लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गयाजिसमें निर्माण विभाग की 6.13 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण एवं 6.51 करोड़ के 52 कार्यों का शिलान्यास के साथ ही प्रकाश विभाग के 1.30 करोड़ के 04 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अलीगढ़ नगर निगम का अहम योगदानमा0 महापौर प्रशांत सिंघल ने लोकापर्ण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस हमें अपने आपको गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करता है, यह धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने का पर्व है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने मंे हम सभी नागरिकों को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष के उपरांत महायोग में उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर महाकंुभ का आयोजन हो रहा है, यूपी की धरती हमेशा से पूजनीय रही है। मा0 मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।अलीगढ़ को नई ऊॅचाईयों तक लाने में नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान व स्थान हैहम सभी को मिलकर अलीगढ़ को प्रदेश में अव्वल स्थान पर लाना है। मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने उपस्थितजनों को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर नगर निगम के माध्यम से शहरवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिससे जनपद का विकास होगा। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास से ही हमारे देश का विकास होगा, इसलिए अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना सक्रिय योगदान देंजिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि ”विकास व विरासत के पथ पर उत्तर प्रदेश” की थीम पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा हैउन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी जनपदवासी 25 जनवरी को मतदाता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बढ़–चढकर अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता नगर निगम सुरेश चन्द्र समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read More » -
अलीगढ़
उत्तर प्रदेश दिवस का कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में हुआ भव्य आयोजन
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर…
Read More » -
अलीगढ़
अनूपशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी के निकट रेलवे लाइन पर बना हुआ पुल काफी दिनों पहले पूर्ण हो चुका
अनूपशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी के निकट रेलवे लाइन पर बना हुआ पुल काफी दिनों पहले पूर्ण हो चुका है…
Read More » -
अलीगढ़
अलीगढ़ के ADM सिटी अमित कुमार भट्ट के पिता का निधन
अलीगढ़। लंबे समय से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाजरत ADM सिटी अलीगढ़, अमित कुमार भट्ट के पिता का…
Read More » -
अलीगढ़
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन
अलीगढ़ : अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 रोजश कटियार के दिशा निर्देशन में पी.सी.पी.एन.डी.टी. कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के…
Read More » -
अलीगढ़
जनपद में पूर्ण हषोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
अलीगढ़ : जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन द्वारा 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम…
Read More » -
अलीगढ़
सेराजेम थेरेपी कैंप में 342 लोगों ने कराई निशुल्क थेरेपी , अवार्ड सेरेमनी में सम्मान पाकर खिले चेहरे
सेराजेम थेरेपी के निशुल्क कैंप में शुक्रवार को रामघाट रोड अलीगढ पर स्थित प्रकाश लोज पेट्रोल पंप के सामने, कैनरा…
Read More » -
अलीगढ़
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम मे हुआ 13 करोड़ 93 लाख 45 हजार के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अलीगढ़ नगर निगम…
Read More » -
अलीगढ़
जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा एवं श्रम विभाग की योजनाओं में अधिकाधिक पंजीकरण के लिए कैम्प लगाने के दिए निर्देश
अलीगढ़: जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा अवगत कराया गया है कि अटल आवासीय विद्यालय, टमकोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा-06…
Read More » -
अलीगढ़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 30 जनवरी को आयोजित होगा
अलीगढ़ : जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत के सामूहिक विवाह का आयोजन 30 जनवरी को प्रस्तावित है। उन्होंने सभी…
Read More »