कासगंज

किसान पाठशाला में किसानों को बताए खेती के गुर

कृषि विभाग द्वारा शनिवार को बिलराम में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया

मोहनपुरा।
कृषि विभाग द्वारा शनिवार को बिलराम में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को दलहनी एवं तिलहनी फसलों में प्राकृतिक तथा जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा फॉर्मर रजिस्ट्री की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया गया। एडीओ पीपी इंद्रवीर सिंह ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन के प्रयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अनुदान पर अनाज भंडारण हेतु बखारी और स्पेयर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीपीएस हीरेश कुमार ने जैव उर्वरक, जैव रसायन, खरपतवार नाशक, कीट और फफूंद नाशक रसायनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सचिव वीरपाल, धर्मेंद्र कुमार, पूरन सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार आदि किसान और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!