अलीगढ़

अलीगढ़ की 13 बहू-बेटियां बनी मुख्य सेविकाएं, मा0 जनप्रतिनिधियों ने सौंपे नियुक्ति पत्र

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से जिले की 13 महिला शक्ति को मिली सरकारी नौकरी

अलीगढ़ : मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया अंतर्गत चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ लोक भवन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अलीगढ़ कलैक्ट्रेट में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं चयनित अभ्यर्थियों ने देखा और सुना।कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की परिकल्पना आज साकार हो रही है। बेटियां शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, गाँव और जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है।मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि बालिकाएं योग्यता के आधार पर चयनित होकर सरकारी सेवाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार में बालिकाएं सुरक्षा और सम्मान के साथ निडर होकर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने चयनित मुख्य सेविकाओं से अपेक्षा की कि नियुक्ति उपरान्त वे शासन की मंशा के अनुरूप पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेंगी।इस अवसर पर गोंडा ब्लॉक की चयनित अभ्यर्थी प्राची ने कहा कि इस दिन का वह बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। पूरी पारदर्शिता से आयोग द्वारा परिणाम घोषित किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर ऐसा महसूस हो रहा है कि अब उनका भी एक पहचान और अस्तित्व है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और ग्राम प्रधान कालू भैय्या को दिया। वहीं, गंगीरी ब्लॉक के ग्राम सिखरना खुर्द की सुश्री अंतिम ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाकर वह बेहद खुश हैं। आज वह अपने पति रणवीर सिंह का सपना पूरा कर रही हैं।जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मा0 जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सेविकाएं यशोदा मॉ की तरह जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। विश्वास है कि अपनी काबिलियत के बलबूते विभाग में जगह बनाने वाली मुख्य सेविकाएं मॉ यशोदा की भांति ही बच्चों की देख-रेख करेंगीं।जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने कहा कि नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं के विभाग में आने ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बाल विकास एवं महिला कल्याण के क्षेत्र की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में और तेजी आएगी। इस अवसर पर सभी सीडीपीओ, डीसी रागवेद्र सिंह समेत सभी कार्मिक एवं नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं के परिजन उपस्थित रहे।इनको मिले नियुक्ति पत्र:जिले की कु0 प्राची, सुश्री अंतिम, कु0 कल्पना, नीरू, श्वेता कुमारी, सपना, नीतू, रेनू, कु0 डौली, राशि, अलका रानी, कु0 ललित, हेमलता को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!