अलीगढ़

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्तआकाश मंच पर 24 वॉ जीव जंतु रक्षा महासम्मेलन का किया गया आयोजन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्तआकाश मंच पर 24 वॉ जीव जंतु रक्षा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक प सुनील कौशल जी महाराज,युवा भा ज पा नेता विक्रांत गर्ग,आशीष गोयल,पी एल शिरोमणि,मनीष अग्रवाल बूल,ए के पाल द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम दीक्षा डांस क्लासेस की बहनों द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई।सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शंकर विहार के बच्चों द्वारा मेरे घर राम आए हैं,श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी,अच्युतम केशवम, मेरे केसरी के लाल गीत की प्रस्तुतियों की।कार्यक्रम संयोजक पी एल शिरोमणि ने कहा कि पेड़ पौधे जीवित रहेंगे तो हम जीवित रहेंगे हमें अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मुख्य वक्ता पर्यावरण विद् विजयपाल बघेल ने हमें जीव जंतुओं की रक्षा करने के लिए शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पं सुनील कौशल जी महाराज, विक्रांत गर्ग,आशीष गोयल ने सभी बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की शाहजमल केंद्र की बहनों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने कहा की हमें गो माता की सेवा करनी चाहिए,माताओं को प्रतिदिन दो रोटी गौ माता के लिए बनानी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक सक्सेना ने की।कार्यक्रम का संचालन मनीष ठाकुर रामकुमार गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में दीक्षा ठाकुर,काजल वर्मा,राजवीर सिंह राना, राकेश कुमार,मनोज देवी, ममता उपाध्याय,श्रीनिवास पाल, ज्योति दुबे,मीनाक्षी कश्यप,विजय नायक,मनोज देवी,उर्मिला सैनी,शबाना तहसीन,अर्शी, नायरा,कृष्णा,गगन,गुनगुन मुदित मोहित,उज्जवल,सोनी,यति, मुस्कान,साक्षी,तृप्ति वर्मा, हेमलता,महेश रावत,महावीर सिंह,हेमा शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!