हाथरस

रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव का एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था ने दाह संस्कार

मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है

हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एडीएचआर उपाध्यक्ष हर्ष मित्तल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा । 7 -8 अक्टूबर की रात को सासनी कोतवाली के अंतर्गत खंडेलवाल चौकी के ग्राम हडौली के निकट रेलवे लाइन पर एक युवक का शव रेल से कटा हुआ पुलिस को मिला युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी युवक काली लाइनदार शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुए था दाहिने हाथ पर कलावा बधा हुआ था। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया। अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले साथ में तरुण राघव,नीरज गोयल,दीपांशु वार्ष्णेय,टेकपाल कुशवाहा, कांस्टेबल लव गोस्वामी, होमगार्ड जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!