अलीगढ़

अलीगढ़ – हिदू राष्ट्र बनाने की मुहिम इस समय भारत वर्ष में चल रही है

हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठासीन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की एक पद यात्रा शुरू की थी

अलीगढ़ – हिदू राष्ट्र बनाने की मुहिम इस समय भारत वर्ष में चल रही है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठासीन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की एक पद यात्रा शुरू की थी। गायिका कवि सिंह हरिद्वार से मथुरा तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पद यात्रा पर निकली है। आज समाजसेवी ललित वार्ष्णेय के नेतृत्व में दुबे के पड़ाव पर कवि सिंह की भारत जोड़ो यात्रा में सभी का स्वागत किया गया। जिसमें मौजूद महिलाओं ने कवि सिंह का तिलक लगाकर,मालाडाल कर एवं शॉल पहनाकर अभिनंदन किया।
उसके पश्चात अन्य साथियों के पटका पहनाया फिर चाय बिस्किट पानी से जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। ललित वार्ष्णेय का कहना है कि भारत जोड़ों यात्रा एक मुहिम है जिसमें सभी सनातनियों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने चाहिए।
कार्यक्रम में राकेश वार्ष्णेय,कुसुम लता, बंदना वार्ष्णेय, सुरभि,गुंजन,हिमांशी,चंचल, भरत राज, हृदेश,गौरव,गौरव बाला जी,नवीन, गोविंद,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!