अलीगढ़

4330 सफाई कार्मिकों के सुनियोजित समायोजन से सुदृढ़ हुई नगर की सफाई व्यवस्था

अव्यवस्था नहीं, सुनियोजित विन्यास से चल रही है अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था

अलीगढ़: महानगर की सफाई व्यवस्था पूर्णतः सुनियोजित ढंग से संचालित की जा रही है। सफाई से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल समाधान कराया जा रहा है।प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के जोन 1 एवं 3 के 45 वार्डों में 759 स्थाई सफाई कर्मचारी 344 संविदा सफाई कर्मचारी एवं 724 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी सहित 1828 सफाई कार्मिक पदस्थ है। विन्यास के तौर पर जोन 01 एवं 03 के 45 वार्डों में 1448 सफाई कर्मचारी, नाला गैंग 94 सफाई कर्मचारी, रात्रिकालीन सफाई गैंग 34 सफाई कर्मचारी, वर्कशॉप में तैनात ड्राइवर, हेल्पर सफाई कर्मचारी एवं अन्य विभागों में 186 सफाई कर्मचारी तैनात है। जोन 2 एवं 4 के 45 वार्डों में सफाई व्यवस्था वर्क कान्ट्रेक्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था मै० सुखमा सन्स द्वारा 1442 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों से करायी जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र के समस्त 90 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं ट्रान्सपोर्टेशन के कार्य में 1060 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी लगाकर कार्य कराया जा रहा है। अलीगढ़ महानगर की सफाई व्यवस्था को उत्तम श्रेणी का कराने की दिशा में 4330 सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई कार्य किया जा रहा है।प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का यह विन्यास क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है, जिससे नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और रात्रिकालीन स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था को लेकर निरंतर निगरानी की जा रही है और जहां कहीं भी समस्या सामने आती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। महानगर की स्वच्छता व्यवस्था को उत्तम श्रेणी में बनाए रखने के लिए नगर निगम निरंतर प्रतिबद्ध है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!