अलीगढ़

जल्द बदलेंगे कांशीराम आवास कालोनी के दिन-नगर आयुक्त ने वार्ड 40 में नगर निगम जनसुविधाओं का किया निरीक्षण

मिशन कायाकल्प के तहत मलिन बस्ती काशीराम आवास विकास कॉलोनी का जल्द होगा कायाकल्प-

नगर आयुक्त ने विकास कार्यों के लिए अधीनस्थों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने की दी जिम्मेदारीकांशीराम आवास कालोनी के पार्क व बारातघर के बदलेगे हालात- मुख्य मार्ग, नालियों, पार्क व बारातघर के सुन्दरीकरण के लिए नगर आयुक्त ने दिए निर्देशसोमवार नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 40 मलिन बस्ती काशीराम आवास विकास कालोनी में नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने व स्थानीय जनता व पार्षद प्रतिनिधि द्वारा कांशीराम कालोनी में पार्को की ख़राब स्थिति, गंदगी, क्षतिग्रस्त सड़क के संबंध में शिकायत का संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया।काशीराम आवास कालोनी में प्रवेश की मुख्य सड़को के कच्चे होने पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अवर अभियंता को तत्काल सड़क के निर्माण के लिए व्ययनुमान का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय काशीराम आवास कालोनी में खराब स्थिति में बारातघर को देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल इस बारात घर के सुंदरीकरण के लिए आवश्यक निर्माण व रंगाई पुताई आदि कार्यो को तत्काल शुरू कराये जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए सहायक अभियंता दानिश नकवी को निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने काशीराम आवास कालोनी में खराब व दयनीय स्थिति में पड़े पार्को में सुंदरीकरण व आवश्यक झूले व ओपन जिम लगाए जाने के लिए एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आर्किटेक से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी उद्यान को दिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप मिशन कायाकल्प के तहत मलिन बस्तियों में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है इसी के दृष्टिगत वार्ड 40 कांशीराम आवास विकास कालोनी का निरीक्षण किया गया है आवश्यक सड़क, पार्को का सुंदरीकरण व आवश्यक निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने व वार्ड में नालियों सड़क पार्को व गलियो की सफाई का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!