एटा

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे महिला और मासूम का शव मिला।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में नहर के पास सुबह-सुबह एक महिला और बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे महिला और मासूम का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में नहर के पास सुबह-सुबह एक महिला और बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव सावंत खेड़ा के पास नहर की पटरी पर महिला और बालक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा और सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के हाथ पर रीना के अलावा कई और नाम भी गुदे हुए हैं। दोनों के शव नीले पड़े हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जहर देकर उन्हें मारा गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अंदाजा ये है कि दोनों को मारने के बाद लाशों को यहां फेंक दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!