श्री गंगा सेवा समिति अलीगढ संस्था द्वारा काफ़ी समय से उठायी जा रही ज़मीन की खरीद फरोख्त औऱ धांधली से सम्बंधित सुधार की मांग
ज़मीन की खरीद फरोख्त औऱ धांधली से सम्बंधित सुधार की मांग को लेकर एक 06 सूत्रीय ज्ञापन

श्री गंगा सेवा समिति अलीगढ संस्था द्वारा काफ़ी समय से उठायी जा रही ज़मीन की खरीद फरोख्त औऱ धांधली से सम्बंधित सुधार की मांग को लेकर एक 06 सूत्रीय ज्ञापन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा श्योराज सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र भईया जी के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम ए.सी. एम. द्वितीय को संस्था की वरिष्ठ औऱ युवा अधिवक्ताओं की टीम के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा जिसमें संस्था की विधि टीम के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शैली औऱ भूदत्त मिश्रा नें कहा की आज हमने लगातार ज़मीन से सम्बंधित विवादों के निपटारे को लेकर संस्था की आपसी सहमति से कुछ सुझाव ज्ञापन में सम्मिलित किये हैँ जिसके आधार पर आज एक ज्ञापन दिया गया है तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह नें कहा की हम सबका एक ही मत हैं की आम जन के साथ कोई छल ना हो औऱ उसको न्याय के लिए भटकना ना पड़े संस्था के कार्य कारी अध्यक्ष वीरेंद्र भईया नें कहा की हमारी ये पहल समाज में जनमानस को न्याय दिलाएगी इसलिए मुहीम को पिछले काफ़ी समय से संस्था चला रही हैं औऱ पूर्व में भी sdm कोल अलीगढ को एक ज्ञापन दिया था आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से अविनाश अग्रवाल एडवोकेट, मनोज शर्मा पूर्व महासचिव, रवि शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष, उमेश पाठक, संजीव शर्मा, एम सी गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रीती वार्ष्णेय, किरन कुमार झा, ई. राम कुमार शर्मा, आर के प्रेमी, दया शंकर शर्मा, आभा वार्ष्णेय, सेवा राम शर्मा, यज्ञदत शर्मा, विजय चौहान, जवाहर लाल शर्मा, ओ पी लाला, राम प्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र स्वामी, गिर्राज शर्मा, प्रदीप स्वामी, अंशुल शर्मा, विजय कुमार बिट्टू, एम. पी. सिंह, जगवीर मिश्र, विजय वत्स, नीलेश उपाध्याय, वैध राम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे



