कासगंज

सीजन की पहली तेज बारिश ने मूंगफली की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। फसल की खुदाई प्रभावित हुई।

मक्का की कटाई का कार्य किसान पूरा हो जाने के बाद फसल को बाजार में लाने से पहले सुखाने में लगा हुआ है।बारिश हो जाने से यह फसल भी भीग गई

कासगंज। जिले में सीजन की पहली तेज बारिश ने मूंगफली की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। फसल की खुदाई प्रभावित हुई। सुखाने के लिए डाली गई मक्का की फसल भी बारिश में भीग गई। फसलों पर बारिश का असर हो जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। फसल प्रभावित हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई।जिले में इस समय जायद की फसल के तहत बोई गई मूंगफली की फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है। किसान फसल की खुदाई में लगा हुआ था, लेकिन सुबह के समय हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। जब बारिश थमी तो किसान ने अपने खेतों का रुख कर लिया।फसलों में पानी भरा देख किसान के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई। खेतों में पानी देखकर किसान ने मूंगफली की खुदाई का कार्य नहीं किया। इसके अलावा इस समय खरीफ की फसल में मक्का, उर्दू, मूंग, अरहर, तिलहन आदि की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। खेतों में पानी भर जाने से यह काम भी रुक गया। इधर जायद में बोई गई मक्का की कटाई का कार्य किसान पूरा हो जाने के बाद फसल को बाजार में लाने से पहले सुखाने में लगा हुआ है।बारिश हो जाने से यह फसल भी भीग गई। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया, किसान को अब फिर से यह फसल सुखानी पडेगी। फसल के खराब होने का भी खतरा हो गया है। मूंगफली की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इस समय खुदाई का समय है। तेज बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। फसल में किल्ला फूटने का खतरा पैदा हो गया है।- कमल कांत, किसान मक्का की फसल कट चुकी है। फसल को सुखाया जा रहा है। बारिश होने से यह फसल भीग गई है। फसल के भीग जाने से बाजार में इसका पूरा मूल्य भी नहीं मिल पाएगा, जिससे नुकसान होगा।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!