उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ने लगा है, पहाड़ों की ठंड अब मैदानी इलाकों में भी अपना असर दिखा रही है

बुधवार और गुरुवार को भी मौसम के शुष्क रहने का ही अनुमान है

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ने लगा है, पहाड़ों की ठंड अब मैदानी इलाकों में भी अपना असर दिखा रही है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. सूरज ढलने के बाद तो सर्दी शरीर कंपाने लगी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और कई जगहों पर कोहरे की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम के समय कही-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा रहने की संभावना बनी हुई हैं. बुधवार और गुरुवार को भी मौसम के शुष्क रहने का ही अनुमान है. इस दौरान किसी तरह की चेतावनी नहीं गई है. प्रदेश में बीते कुछ समय में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है. आने वाले दो से तीन दिनों में इसमें और इजाफा होगा. 13 दिसंबर एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. जिससे हल्के-फुल्के बादल देखने को मिल सकते हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की तक कमी आ सकती है.  राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दिन के समय धूप निकलने से राहत है लेकिन सुबह और शाम को सर्दी का कंपाने लगती है, कई जगहों पर लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है. राम नगरी अयोध्या में लगातार न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है बीते 24 घंटों में अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!